CTET परीक्षा 2023

CTET CDP objective Questions: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 का आयोजन 20 अगस्त को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। यदि आप भी देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, तो आपके लिए इस आर्टिकल में दी गई जानकारी बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाली है। यहां पर हम बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। जो परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाले है। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से जुड़े इन सवालों के सही जवाब देकर अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं—Child development and pedagogy questions that can be asked in the Exam 1. “विकास एक क्रमिक एवं मन्द गति से चलने वाली प्रक्रिया है।” इसका सम्बन्ध निम्न में से किस विचारक से है? (1) लास्की (2) मॉरलो (3) स्कीनर (4) अरस्तु Ans- 3 2. बच्चे के विकास के सिद्धान्तों को समझने में शिक्षक को सहायता करता है? (1) शिक्षार्थी की आर्थिक पृष्ठभूमि को पहचानने में (2) शिक्षार्थियों को क्यों पढ़ाना चाहिए यह औचित्य स्थापित करने में (3) शिक्षार्थियों की भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप से सम्बोधित करने में (4) शिक्षार्थी के सामाजिक स्तर को पहचानने में Ans- 3 3. “विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।” यह विचार किससे सम्बन्धित है? (1) अन्तः सम्बन्ध का सिद्धान्त (2) निरन्तरता का सिद्धान्त (3) एकीकरण का सिद्धान्त (4) अन्तःक्रिया का सिद्धान्त Ans- 2 4. मानव विकास कुछ विशेष सिद्धान्तों पर आधारित है। निम्नलिखित में से कौन-सा मानव विकास का सिद्धान्त नहीं है? (1) आनुक्रमिकता (2) सामान्य से विशिष्ट (3) प्रतिवर्ती (4) निरन्तरता Ans- 3 5. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि लगभग बालकों के गत्यात्मक और भाषायी विकास में एक निश्चित प्रतिमान और क्रम दिखाई पड़ता है? (1) निरन्तरता का सिद्धान्त (2) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त (3) एकीकरण का सिद्धान्त (4) विकास की दिशा का सिद्धान्त Ans- 2 6. बाल विकास का कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि शारीरिक विकास की दृष्टि से पिछड़े बालक संवेगात्मक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास में भी उतने ही पीछे रह जाते हैं? (1) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त (2) दिवास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त (3) एकीकरण का सिद्धान्त (4) विकास की दिशा का सिद्धान्त Ans- 1 7. बाल विकास का कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि जिन बच्चों में औसत से अधिक वृद्धि होती है, वे शारीरिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास में भी काफी आगे बढ़े हुए पाए जाते हैं? (1) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त (2) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त (3) एकीकरण का सिद्धान्त (4) विकास की दिशा का सिद्धान्त Ans- 1 8. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि बालक सबसे पहले अपने सिर और भुजाओं की गति पर नियन्त्रण करना सीखता है और उसके बाद फिर अपने पैरों पर ? (1) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त (2) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त (3) विकास की दिशा का सिद्धान्त (4) एकीकरण का सिद्धान्त Ans- 3 9. बाल विकास का कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि एक बालक पहले पूरे हाथ को, फिर अंगुलियों को और फिर हाथ और अंगुलियों को एकसाथ चलाना सीखता है? (1) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त सिद्धान्त (2) सामाजिक अधिगम का (3) एकीकरण का सिद्धान्त (4) निरन्तरता का सिद्धान्त Ans- 3 10 विकास के विभिन्न सिद्धान्तों के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा से कथन सत्य है/है? A. विकास की प्रक्रिया क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ती है। B. विकास धीरे-धीरे एवं निश्चित समय पर होता है। C. एक ही जाति विशेष के सभी सदस्यों में विकास की कुछ समान विशेषताएँ दिखाई पड़ती हैं। (1) केवल A (2) A और C (3) केवल B (4) उपरोक्त सभी Ans- 4 11. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि बालकों का विकास उनकी वैयक्तिकता के अनुरूप होता है? (1) वैयक्तिक अन्तर का सिद्धान्त (2) निरन्तरता का सिद्धान्त (3) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त (4) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त Ans- 1 12. बाल विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी शिक्षकों के लिए क्यों आवश्यक है? A. बालक की समस्याओं का निदान करने के लिए B. बालक के लिए उपयुक्त शिक्षण विधि अपनानेके लिए C. बालक के लिए उपयुक्त शैक्षिक बातावरण के निर्माण के लिए (1) केवल A (2) केवल B (3) केवल C (4) ये सभी Ans- 4 13. निम्नलिखित में से कौन बालक के विकास को प्रभावित करने वाला आन्तरिक कारक है? A. बुद्धि B. शारीरिक कारण C. आनुवंशिक गुण (1) केवल A (2) A और B (3) केवल C (4) ये सभी Ans- 4 14. निम्नलिखित में से कौन बालक के विकास को प्रभावित करने वाला बाह्य कारक है? A. आर्थिक स्थिति B. सामाजिक स्थिति C. जीवन की घटनाएँ (1) A और B (2) B और C (3) A और C (4) उपरोक्त सभी Ans- 4 15. शिक्षक बाल मनोविज्ञान के ज्ञान द्वारा बालकों की A. बुद्धि तथा रुचियों की जानकारी लेकर शिक्षा देता है। B. प्रकृति को जानकर शिक्षा देता है। C. आर्थिक स्थिति तथा पारिवारिक स्थिति जानकारी लेकर शिक्षा देता है। (1) केवल A (2) B और C (3) A और C (4) उपरोक्त सभी Ans- 4

Comments