CTET परीक्षा 2023
CTET CDP objective Questions: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 का आयोजन 20 अगस्त को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। यदि आप भी देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, तो आपके लिए इस आर्टिकल में दी गई जानकारी बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाली है। यहां पर हम बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। जो परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाले है। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से जुड़े इन सवालों के सही जवाब देकर अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं—Child development and pedagogy questions that can be asked in the Exam 1. “विकास एक क्रमिक एवं मन्द गति से चलने वाली प्रक्रिया है।” इसका सम्बन्ध निम्न में से किस विचारक से है? (1) लास्की (2) मॉरलो (3) स्कीनर (4) अरस्तु Ans- 3 2. बच्चे के विकास के सिद्धान्तों को समझने में शिक्षक को सहायत...